दिवाली के मौके पर आधा दर्जन जगहों पर लगी आग

Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2024 06:22 PM

fire incident on diwali

दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के कारण शहर में अलग-अलग जगहों पर करीब आधा दर्जन आग लगने की खबरें हैं।

रूपनगर (विजय शर्मा): दिवाली के मौके पर आतिशबाजी के कारण शहर में अलग-अलग जगहों पर करीब आधा दर्जन आग लगने की खबरें हैं। बता दें कि पहली नवंबर को कुछ लोगों ने दिवाली का त्योहार मनाया था और रात में लोगों ने आतिशबाजी की थी। इस बीच शहर में कल्याण सिनेमा के पास, नटराज स्वीट्स के पास, शालू फोटो स्टूडियो (बेला चौक) और कुछ अन्य स्थानों पर आतिशबाजी के कारण आग लग गई। यहां कूड़े और घास आदि के ढेर लगे थे। 

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार आग पटाखों आदि के कारण लगी, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण आग लगने की सूचना तुरंत नगर कौंसिल के फायर ब्रिगेड को दी गई और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया और आगजनी की घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!