पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन, ड्रग मनी व मोबाइल सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 30 Jul, 2024 05:33 PM

2 arrested with heroin drug money and mobile

थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन, 16 हजार ड्रग मनी तथा 6 मोबाइल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने 12 ग्राम हेरोइन, 16 हजार ड्रग मनी तथा 6 मोबाइल सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. बलजिन्दर कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में महिंदीपुर से जी.टी. रोड बलाचौर की ओर जा रही थी कि श्मशानघाट के नजदीक एक व्यक्ति अपनी स्कूटी के पास खड़ा था। उसने पुलिस पार्टी को देख कर स्कूटी के हैंडल पर लटकाया लिफाफा उठा कर घास फूस में फैंक दिया।

थानेदार ने बताया कि संदेह के आधार पर उक्त युवक के काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान तेजपाल सिंह उर्फ काला निवासी गांव सूजेवाल थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई। उक्त आरोपित से की गई पड़ताल पर पुलिस ने दविन्दर सिंह उर्फ बिंदर को गिरफ्तार करके 7 ग्राम हेरोइन तथा 16 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की। थानेदार ने बताया कि उक्त आरोपियों से 6 मोबाइल फोन, एक इलेक्ट्रोनिक कंडा तथा स्कूटी को भी कब्जे में लिया है। ए.एस.आई. बलजिन्दर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!