22 किलोग्राम नशीले पाऊडर सहित 1 गिरफ्तार

Edited By Anjna,Updated: 03 Feb, 2019 01:35 PM

1 arrested with drugs powder

पंजाब पुलिस द्वारा नशा रोकने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के तहत थाना सदर मोरिंडा के पाल सिंह इंस्पैक्टर इंचार्ज सी.आई.ए. और एंटी-स्मगलिंग यूनिट ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसकी आल्टो गाड़ी में से 22 किलोग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। गिरफ्तार...

रूपनगर(विजय): पंजाब पुलिस द्वारा नशा रोकने के लिए चलाई गई विशेष मुहिम के तहत थाना सदर मोरिंडा के पाल सिंह इंस्पैक्टर इंचार्ज सी.आई.ए. और एंटी-स्मगलिंग यूनिट ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसकी आल्टो गाड़ी में से 22 किलोग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान कुलविन्द्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह वार्ड नंबर 10 असंध (जिला करनाल, हरियाणा) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि उनकी टीम में एस.आई. निर्भय सिंह, ए.एस.आई. गुरदर्शन सिंह, हवलदार भजन सिंह, सिपाही बलजिन्द्र सिंह, गुरनाम सिंह व कुलदीप सिंह शामिल थे। पुलिस ने आरोपी पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। यह आरोपी नशा बेचने का आदी है जो दिल्ली व अन्य बाहरी प्रांतों से नशा ला कर पंजाब में बेचता है। इस पर पहले भी थाना सिटी रूपनगर में मामले दर्ज हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!