SGPC के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ का निधन

Edited By Vaneet,Updated: 20 Dec, 2019 09:09 PM

sgpc former jathedar avtar singh makkar died

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मकड़ (78) का आज

लुधियाना(जगदेव): शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ (78) का गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को लुधियाना के माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित शमशान घाट पर किया जाएगा। बता दें कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ की बीते दिनों हालत बहुत खराब हो गई थी जिसके चलते उनको गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां आज उनका निधन हो गया। गाैरतलब है कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ 23-11-2005 से लेकर 4-11-2016 तक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रधान रहे। 

PunjabKesari

पूर्व प्रधान प्रोफेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने किया दुख प्रगट
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के पूर्व प्रधान प्रोफेसर कृपाल सिंह बडूंगर ने जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के निधन पर गहरा दुख प्रगट किया है। प्रोफैसर बडूंगर ने कहा कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ ने 11 साल के लंबे समय के कार्यकाल के दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के बतौर प्रधान सिख कौम और खालसा पंथ की सेवा की। उन्होंने कहा कि जत्थेदार अवतार सिंह मक्कड़ के निधन हो जाने के साथ सिख पंथ को बहुत कमी हुई है।

PunjabKesari
एसजीपीसी भाई लोंगोवाल किया दुख प्रगट
मक्कड़ के निधन पर शिरोमणि समिति के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल भी दुख प्रगटकिया है। उन्होंने कहा कि जत्थेदार मक्कड़ की ओर से सिख पंथ की प्रतिनिधि धार्मिक संस्था शिरोमणि समिति के प्रधान के तौर पर 11 साल निभाई सेवाएं सदा याद रखी जाएंगी। भाई लोंगोवाल ने जत्थेदार मक्कड़ को एक दरवेश नेता बताते उनकी तरफ से सिखी के प्रसार में डाले योगदान को भी याद किया। उन्होंने जत्थेदार मक्कड़ के परिवार के साथ हमदर्दी प्रकट करते बिछड़ी रूह की आत्मिक शान्ति के लिए अरदास की है। इसके साथ ही मुख्य सचिव डा. रूप सिंह और सचिव स. मनजीत सिंह ने भी जत्थेदार मक्कड़ के निधन पर दुख प्रकट किया है। इसी दौरान डा. रूप सिंह ने बताया कि जत्थेदार मक्कड़ के निधन में कल 21 दिसंबर को 11 बजे शिरोमणि समिति के मुख्य दफ्तर तेजा सिंह समुद्री हाल में शिरोमणि समिति मुलाजिमों की तरफ से शौक सभा की जाएगी। 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!