हादसे में घायल नन्हे बच्चे की मौत

Edited By Mohit,Updated: 25 Feb, 2020 05:05 PM

young child injured in accident dies

मोगा के नजदीकी गांव कोठे पत्ती मोहब्बत निवासी सुखजीवन सिंह के नन्हे बेटे नवदीप सिंह (8) जो...........

मोगा (आजाद): मोगा के नजदीकी गांव कोठे पत्ती मोहब्बत निवासी सुखजीवन सिंह के नन्हे बेटे नवदीप सिंह (8) जो गत 23 फरवरी को हादसे में घायल हो गया था, की डी.एम.सी. लुधियाना में मौत हो गई। थाना मैहना के सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह ने मृतक के पिता के बयानों पर कार्रवाई की है।

पुलिस को दिए बयानों में सुखजीवन सिंह ने कहा कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। उसका 8 वर्षीय बच्चा नवदीप सिंह तीसरी कक्षा में पढ़ता था। गत 23 फरवरी को मेरा बेटा नवदीप सिंह जो सड़क पर खेल रहा था, अचानक घर के आगे ही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बुरी तरह से घायल हो गया था। उसे उपचार हेतु डी.एम.सी. लुधियाना दाखिल करवाया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसने कहा कि हमने उक्त मामले में कोई कार्रवाई नहीं करवानी। सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह ने कहा कि बच्चे के शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!