गुरुद्वारा साहिब के कैमरों ने खोली पोल, सामने आई पूर्व ग्रंथी की करतूत

Edited By Vatika,Updated: 18 Nov, 2019 04:37 PM

robbery in gurudwara sahib

गांव बुट्टर कलां के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में पूर्व ग्रंथी सिंह और प्रचारक की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने का मामला सामने आया है।

मोगा: गांव बुट्टर कलां के गुरुद्वारा कुटिया साहिब में पूर्व ग्रंथी सिंह और प्रचारक की तरफ से गुरुद्वारा साहिब में चोरी करने का मामला सामने आया है। 

ग्रंथी अपने श्री साहिब के साथ गोलक में माया चोरी करता था। जत्थेदार हरमेल सिंह बुट्टर प्रधान, गगनदीप सिंह समिति मैंबर और अमरजीत सिंह ने कहा कि उन को शक था कि गोलक में से माया चोरी होती है। शक के आधार पर उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के सभी कैमरे चालू करवा दिए और गत दिवस जब गांव में नगर कीर्तन था तो हरी सिंह ने फिर गोलक में से माया चोरी की। उन्होंने कहा कि पहले भी गोलक में से 2 बार माया चोरी होने का मामला सामने आया था और अब जब सी.सी.टी.वी. कैमरे देखे गए तो गुरूद्वारे का पूर्व ग्रंथी हरी सिंह गोलक में से चोरी करता साफ़ दिखाई दिया। 

गांव वासियों ने बताया कि इस ग्रंथी पर पहले भी नशीले गोलियों का मामला दर्ज है और यह चिट्टे का नशा करने का भी आदी है। गांव वासियों ने इस घटना संबंधित पुलिस को सूचित कर दिया है। उधर पुलिस अधिकारी नायब सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति हरी सिंह फ़िलहाल फ़रार है, जिसकी तलाश में पुलिस की तरफ से छापेमारी की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!