पुलिस ने चोरी की कार व मोटरसाइकिल सहित 2 किए काबू

Edited By Urmila,Updated: 07 Sep, 2024 05:38 PM

police arrested 2 people along with stolen car and motorcycle

व्हीकल चोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने चोरी की कार तथा मोटरसाइकिल सहित 2 युवकों को काबू किया है।

मोगा (आजाद) : व्हीकल चोरों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने चोरी की कार तथा मोटरसाइकिल सहित 2 युवकों को काबू किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरतेज सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार साहब सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए पुल नहर नजदीक लंडेके के पास जा रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर की गई नाकाबंदी के दौरान धनराज सिंह उर्फ धन्ना निवासी हरिजन कालोनी मोगा तथा सीपा निवासी गांव जलालदीवाल को काबू करके एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल तथा एक मारूति कार बरामद की।

थाना सिटी मोगा में मामला दर्ज करने के बाद उन्हें आज माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को जुडीशियल हिरासत भेजने का आदेश दिया। जांच अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि कथित आरोपियों ने पूछताछ समय कहा कि कार उन्होंने बरनाला से चोरी की थी, जबकि मोटरसाइकिल जीरा से चोरी किया गया। उन्होंने कहा कि दोनों कथित आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!