सुहावना हुआ मौसम, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Edited By Mohit,Updated: 14 Jul, 2019 04:27 PM

moga hindi news

आज सुबह हुई भारी बारिश से सड़कें-गलियां पानी से भर गईं। लोगों ने जहां सुहावने मौसम का नजारा लिया, वहीं पानी की कमी के कारण बीजे धान की खराब हो रही फसल के लिए यह वर्षा फायदेमंद साबित हुई है।

बाघापुराना (राकेश): आज सुबह हुई भारी बारिश से सड़कें-गलियां पानी से भर गईं। लोगों ने जहां सुहावने मौसम का नजारा लिया, वहीं पानी की कमी के कारण बीजे धान की खराब हो रही फसल के लिए यह वर्षा फायदेमंद साबित हुई है। नगर कौंसिल की अध्यक्ष अनु मित्तल द्वारा नालियों की सफाई के लिए गए फैसले के कारण भारी बारिश के पानी का बड़ी तेजी से निकास हो गया। 

सोनी घोलिया, कुलदीप घोलिया, गुरदीप बराड़ सुक्खा लंघेयाना ने कहा कि लम्बे समय से बारिश न पड़ने के कारण किसानों द्वारा बीजी गई धान की फसल सूख रही था क्योंकि अकेले ट्यूबवैलों से पानी की पूर्ति नहीं हो सकती। धान के लिए बारिश के पानी की बड़ी जरूरत थी। कौंसिल अध्यक्ष अनु मितल ने कहा कि कस्बे में 2 बड़े नाले बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद सारा मसला हल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में पानी की निकासी का मसला 50 सालों से चला आ रहा है, लेकिन विधायक बराड़ के प्रयास कारण यह हल होने जा रहा है। इस पर करीब 60 लाख रुपए की राशि खर्च की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!