पुत्रवधू के आरोपों से दुखी ससुर ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 08 Jun, 2023 11:13 AM

man commits suicide

गांव कोकरी हेरां निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहु द्वारा लगाए गए आरोपों से तंग आकर कोई जहरीली दवा पीकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है

मोगा : गांव कोकरी हेरां निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी बहु द्वारा लगाए गए आरोपों से तंग आकर कोई जहरीली दवा पीकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी अमरजीत कौर के बयानों पर बहु हरपिन्द्र कौर, उसकी माता राजपाल कौर, पिता राजपाल सिंह व भाई रिक्की सभी निवासी फरीदकोट के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने के आरोप में थाना अजीतवाल में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। इस मामले की जांच कर रहे थाना अजीतवाल के थानेदार सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में अमरजीत कौर ने कहा कि उसने अपने बेटे सिमरजीत सिंह फौजी का विवाह 14 मार्च को हरपिन्द्र कौर के साथ करवाया था। विवाह के करीब एक महीने बाद उसका बेटा ड्यूटी पर पठानकोट चला गया। ड्यूटी पर जाने से पहले वह अपनी पत्नी हरपिन्द्र कौर को फरीदकोट मायके छोड़ आया था।

अब उसने उन्हें फोन किया कि उसकी पत्नी को गांव ले आओ जिस पर उसका पति गुरचरन सिंह अपने भाई मनजीत सिंह को साथ लेकर बहु को लेने के लिए फरीदकोट गए। वहहां हरपिन्द्र कौर ने उनके आने से इंकार कर दिया और ससुर पर कई तरह के आरोप लगाए जिस पर वह वापस गांव आ गए। इस घटना को लेकर वह बेइज्जती महसूस करने लगे तथा इसी कारण गुरचरन सिंहने जहरीली दवा पीकर खुदकुशी कर ली। शिकायतकर्त्ता ने कहा कि उसके पति की मौत के लिए पुत्रवधू हरपिन्द्र कौर व अन्य जिम्मेदारी हैं।                 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!