स्कूल प्रबंधक के घर लाखों की चोरी, एक नामजद

Edited By Kalash,Updated: 31 Jan, 2022 04:44 PM

lakhs stolen from school manager s house one named

कोटकपूरा रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल की प्रबंधक के घर में लाखों रुपए नकदी की चोरी के मामले में स्कूल के एक सेवादार को

मोगा (आजाद): कोटकपूरा रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल की प्रबंधक के घर में लाखों रुपए नकदी की चोरी के मामले में स्कूल के एक सेवादार को नामजद किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार गुरचरन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए शिकायत पत्र में स्कूल प्रबंधक सीमा शर्मा ने कहा कि स्कूल में ही उसका घर है। कथित आरोपी दविंदर सिंह निवासी पत्ती कोठे चड़ित रोड मोगा काफी समय से सेवादार के तौर पर काम करता आ रहा है और वह घर में आता जाता रहता था।

यह भी पढ़ें: अकाली दल उम्मीदवार बीबी जगीर कौर ने भरा नामांकन, इस हल्के से लड़ेंगी चुनाव

गत 12 जनवरी को उसने अपने घर में पड़ी अलमारी में 1 लाख 25 हजार रुपए नकदी रखकर ताला लगा दिया। जब उसने 14 जनवरी को अलमारी खोलकर पैसे निकालने लगी तो वहां से 1 लाख 25 हजार रुपए गायब थे। अपने तौर पर वह चोरी का सुराग लगाने का प्रयास करती रही। अब मुझे पता लगा है कि उक्त चोरी स्कूल के सेवादार दविंदर सिंह ने की है। पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!