भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी ने सड़क पर जाम लगाकर की नारेबाजी

Edited By bharti,Updated: 06 Nov, 2018 12:24 PM

indian farmer union revolutionary sloganeering by stopping the road

7 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी द्वारा आज धर्मकोट दाना मंडी के आगे...

धर्मकोट (सतीश): 7 किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी द्वारा आज धर्मकोट दाना मंडी के आगे सड़क जाम कर नारेबाजी की गई।इस अवसर पर महासचिव पंजाब बलदेव सिंह जीरा ने कहा कि आज का जाम किसानों की मंडियों में हो रही लूट के विरोध में है, क्योंकि मौसम में नमी होने के कारण 17 प्रतिशत नमी किसी धान में नहीं है, जिसके कारण आढ़ती व शैलर मालिक मिलकर किसानों को लूट रहे हैं। 2 से 5 किलो की काट प्रति क्विंटल में लगाई जा रही है।

किसानों को मंडियों में कई-कई दिन परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा प्रशासन द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर दर्ज किए पर्चे रद्द करने की मांग की गई। किसान नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने किसानों से होती अंधी लूट बंद न की तो किसान बड़ा संघर्ष करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सुखबीर सिंह बल्ल, जुगराज सिंह, जगमीत सिंह, परमिंद्र सिंह, जगजीत सिंह, जगतार सिंह, निक्का सिंह, संधूरा सिंह, कश्मीर सिंह के अलावा किसान उपस्थित थे।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!