पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, गुस्से में आकर किया ऐसा हाल

Edited By Vaneet,Updated: 13 Dec, 2019 05:03 PM

husband used to doubt wife character

पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पति ने गुस्से में आकर उसके सिर पर फावड़ा मार घायल कर दिया...

मोगा(संजीव)- पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए पति ने गुस्से में आकर उसके सिर पर फावड़ा मार घायल कर दिया, जिस पर पत्नी को सरकारी अस्पताल मोगा में दाखिल करवाया गया है। परमजीत कौर पत्नी सुखा सिंह निवासी जयमल वाला ने घायलवस्था में बताया कि उसका पति दिहाड़ी पर कार्य करता है। बारिश पडऩे के कारण कल सारा दिन उसे काम नहीं मिला, जिस पर जब वह दिन ढले घर आया तो बहन ने उससे कुछ रुपए मांगे। इसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया जिसके चलते उसने परमजीत कौर के चरित्र पर भी उंगली उठाना आरंभ कर दिया।

पति व पत्नी में इसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा बढ़ गया। बहन व भांजे द्वारा बीच-बचाव किया जाने लगा जिसके चलते पति ने क्रोध में आकर घर में पड़ा फावड़ा उठा लिया तथा बहन व भांजे को फावड़े से मारने के लिए उनके पीछे भागा। परमजीत कौर ने बताया कि जब वह उसे रोकने लगी तब गुस्से में आकर उसने फावड़ा मेरे सर पर ही दे मारा जिससे मेरा सिर फट गया। परमजीत को उसके बेटे व पड़ोसियों ने मथुरा दास सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पुलिस ने उसके बयान दर्ज करके पति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!