हैरोइन तथा ड्रग मनी सहित एक काब, अदालत ने जुडीशियल भेजा

Edited By Vaneet,Updated: 21 Feb, 2020 04:11 PM

control over heroin and drug money court sent judicial

नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक व्यक्ति को हैरोइन तथा ड्रग मनी सहित काबू ....

मोगा(आजाद): नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत मोगा पुलिस ने एक व्यक्ति को हैरोइन तथा ड्रग मनी सहित काबू किया। जानकारी देते हुए थाना सिटी मोगा के प्रभारी इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि जब सहायक थानेदार सतनाम सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त करते हुए भीम नगर की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर सुखबीर सिंह निवासी नानक नगरी मोगा को काबू करके उसके पास से दो ग्राम हैरोइन तथा 15 हजार रुपए ड्रग मनी बरामद की।

कथित आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि कथित आरोपी को पूछताछ के बाद माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उसे जुडीशियल हिरासत भेजने का आदेश दिया। इस मामले की अग्रिम जांच थानेदार सुरजीत सिंह द्वारा की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!