भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की हुई बैठक

Edited By Mohit,Updated: 18 Feb, 2020 03:33 PM

bhartiya kisan union

भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रैस सचिव मुख्तयार सिंह.........

निहाल सिंह वाला (गुप्ता): भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल की जिला स्तरीय बैठक जिला प्रैस सचिव मुख्तयार सिंह दीना व ब्लाक अध्यक्ष मंजीत सिंह खोटे की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पंजाब प्रीतम सिंह बाघापुराना, सलाहकार पंजाब सूरत सिंह कादरवाला, जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह जैमलवाला ने संबोधित करते कहा कि सरकार द्वारा किसानों से किए कर्जा माफी वायदे फसल बीमा योजना, नशाबंदी, घर-घर नौकरी देने, स्वामीनाथन की रिपोर्ट लागू करना, बेरोजगारी भत्ता, जनता की प्रारंभिक जरूरत शिक्षा व सेहत सहूलियतों आदि का कोई भी वायदा पूरा नहीं किया गया। उलटा सरकार मंडियों को भी प्राइवेट हातों में सौंपने की तैयारी कर रही है। सरकार आढ़ती वर्ग को मंडियों में बाहर निकालकर छोटी किसानी का गला दबा रही है। 

आढ़तियों व किसानों का सदियों से चलता आ रहा रिश्ता तोड़कर मंडियों में बड़ी कंपनियों को लाकर उनका शोषण करेगी। उनकी फसलें अपनी मर्जी अनुसार बिना एम.एस.पी.पी. खरीद करेगी। जिससे सारी किसानी तबाही किनारे आ जाएगी। इसलिए भारत के सारे किसान मिलकर 18 मार्च को दिल्ली के जंतर मंत्र के विशाल जनसमूह करके सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष शुरू किया जाएगा। इस मौके पर सीनियर उपाध्यक्ष सूरत सिंह ब्रह्मके, अध्यक्ष पिछोरा सिंह धर्मकोट, महासचिव जगतार सिंह चोटियां, अध्यक्ष दर्शन सिंह आदि किसान उपस्थित थे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!