पावर कॉम विभाग के कर्मचारी से हाथापाई, पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 22 Jul, 2024 07:11 PM

scuffle with power com department employee

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में एक लाइनमैन के साथ 2 युवकों द्वारा हाथापाई करने और उसके कपड़े फाड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

लुधियाना (खुराना) : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन के छावनी मोहल्ला स्थित बिजली घर में एक लाइनमैन के साथ 2 युवकों द्वारा हाथापाई करने और उसके कपड़े फाड़ने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी गई शिकायत में पावर कॉम विभाग के एसडीओ शिवकुमार द्वारा हाथापाई के दौरान लाइनमैन के गले में पहनी चांदी की चेन गुम होने का कथित दावा भी किया गया है। मामले को लेकर एस.डी.ओ  शिव कुमार ने पावर कॉम विभाग के कर्मचारियो की टीम सहित थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मामले संबंधी कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को काबू कर लिया गया है l

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!