जेल जाने के बाद भी नही सुधरा पति, जमानत पर आते ही की पत्नी की धुनाई

Edited By Mohit,Updated: 20 Jun, 2019 09:51 PM

ludhiana hindi news

जेल जाने के बाद भी एक पति नही सुधरा और जमानत पर आते ही पत्नी से फिर से मारपीट करनी शुरू कर दी। थाना दुगरी की पुलिस ने आरोपी पति रछपाल सिंह निवासी तरनतारन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लुधियाना (बेरी): जेल जाने के बाद भी एक पति नही सुधरा और जमानत पर आते ही पत्नी से फिर से मारपीट करनी शुरू कर दी। थाना दुगरी की पुलिस ने आरोपी पति रछपाल सिंह निवासी तरनतारन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी रविंदर कुमार के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में पत्नी गुरजीत कौर निवासी गुरू ज्ञान विहार, जवद्दी ने बताया कि उक्त आरोपी के साथ 10 वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। 

शादी के बाद से ही उससे अकसर मारपीट की जाती थी, इसी बात से तंग आकर वह किराये पर अकेले रहने लग पड़ी और गुजारा करने के लिए बुटीक खोल लिया। गत 29 मार्च को उसका पति दुकान पर आया और उससे मारपीट कर लेडीज सूट व नकदी चुराकर ले गया, 4 जून 2019 को थाना दुगरी की पुलिस ने उस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसमें जमानत पर आने के बाद गत 11 जून शाम 8.45 बजे उससे फिर से मारपीट की और मोबाइल फोन तोड़ दिया। 

इतना ही नहीं अदालत में झूठी गवाही देने का दवाब बनाया और ऐसा न करने पर इंजाम भुगतने की धमकी देते हुए दुकान व बाहर खड़ी एक्टिवा की चाबियां लेकर फरार हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!