हाल-ए-सिविल अस्पताल : गर्भवती महिलाएं रिक्शे पर या पैदल, व्हीलचेयर पर सामान

Edited By Vatika,Updated: 16 Jan, 2020 04:04 PM

civil hospital ludhiana

गर्भावस्था में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। हैरत यह है कि सिविल अस्पताल में गर्भवतियों के लिए व्हीलचेयर तक नहीं है।

लुधियाना (राज): गर्भावस्था में विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। हैरत यह है कि सिविल अस्पताल में गर्भवतियों के लिए व्हीलचेयर तक नहीं है। उससे भी हैरानी करने वाली बात यह है कि अस्पताल की व्हीलचेयर को सामान ढोने वाली गाड़ी की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है और गर्भवती महिलाएं या तो पैदल या फिर रिक्शे पर मदर एंड चाइल्ड सैंटर पहुंच रही हैं। 

PunjabKesari

ऐसा ही कुछ पंजाब केसरी की टीम ने अपने कैमरे में कैद किया। जब एक गर्भवती महिला को उसके रिश्तेदार रिक्शा पर मदर एंड चाइल्ड सैंटर की तरफ ले जा रहे थे। उस दौरान पीड़ा के कारण गर्भवती महिला बुरी तरह से तड़प रही थी। वहीं दूसरी तरफ एक व्यक्ति ग्लूकोज हाथ में पकड़कर महिला को पैदल ही ले जा रहा था। ऐसे में सिविल अस्पताल का एक सफाई कर्मचारी व्हीलचेयर पर सामान ढोकर ले जा रहा था। सिविल अस्पताल में अक्सर ऐसा ही देखा गया है। अगर एमरजैंसी में कोई मरीज आता है, तो उसे जल्दी व्हील चेयर या स्ट्रैचर नहीं मिलता। अगर मिल भी जाता है तो उसे चलाने में दिक्कत होती है। कई व्हीलचेयर के टायर टूटे हुए होते हैं। ऐसे में मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।   
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!