नशे ने बुझाया घर का इकलौता चिराग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Dec, 2017 05:54 PM

1 died due to overdose of drugs

नशे के ओवरडोज से 1 युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नाभा के सरकारी अस्पताल में  2 युवकों को नशे की हालत में  लाया गया।

नाभा (भुपिंदर) : नशे के ओवरडोज से 1 युवक की मौत हो गई।  जानकारी के अनुसार नाभा के सरकारी अस्पताल में  2 युवकों को नशे की हालत में  लाया गया।

दोनों नौजवान के मुंह में से झाग निकल रहा था।  इनमें से मनजिंदरदीप सिंह (27) की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि वरिंदरजीत सिंह (26)को  नाजुक हालत में  पटियाला के रजिंद्रा अस्पताल रैफर किया गया। पुलिस की तरफ से इस मामले की गहराई से जांच की जा रही।  इस संबंध में मनजिंदरदीप सिंह के मामा गुरविंदर सिंह ने बताया कि मनजिंदर दीप उनकी बहन का इकलौता पुत्र था। 

नशे की ओवरडोज लेने से हुई मनजिंदरदीप की मौत : डाक्टर अनू 

इस संबंध सरकारी अस्पताल की डाक्टर अनू नेहा भल्ला ने बताया कि कि एक लड़के की मौत हो चुकी थी, दूसरे की हालत नाजुक थी और रिश्तेदारों के मुताबिक दोनों लड़कों ने नशे का ओवरडोज लिया हुआ थी,जो उनकी इस हालत का कारण बना।  


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!