अवैध शराब की 62 बोतलों के साथ तस्कर काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Nov, 2019 01:13 PM

smuggler arrested with illegal liquor

पुलिस जिला खन्ना के एस.पी. डी जगविंदर सिंह चीमा के निर्देशों पर पुलिस ने जो नशा सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है

खन्ना(स.ह.): पुलिस जिला खन्ना के एस.पी. डी जगविंदर सिंह चीमा के निर्देशों पर पुलिस ने जो नशा सौदागरों के खिलाफ मुहिम चलाई हुई है, उसके पुलिस को सार्थक परिणाम मिल रहे हैं। इसी कड़ी के तहत सिटी-1 पुलिस ने चंडीगढ़ से स्मगल की 62 बोतलें अवैध शराब सहित एक शराब तस्कर को काबू किया है। कथित आरोपी की पहचान राजिंदर कुमार निवासी वार्ड नंबर-8 मोहल्ला धर्मपुरा बिल्ला वाली छपड्डी के तौर पर हुई है। 

मामले की जांच कर रहे आई.ओ. जगजीत सिंह ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी थी कि राजिंदर कुमार समराला रोड पर पुल के नीचे चंडीगढ़ से सस्ते दाम से शराब लाकर यहां महंगे दाम पर बेचता है। यदि पुलिस अभी रेड करे तो कथित आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी राजिंदर कुमार को 62 बोतलें अवैध शराब सहित काबू कर लिया। पुलिस ने कथित आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि कथित आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!