पुलिस ने घर पर की रेड, 10 पेटी शराब बरामद

Edited By Kalash,Updated: 25 Mar, 2023 12:01 PM

police raid in house recovered 10 boxes of liquor

पुलिस जिला खन्ना की पुलिस द्वारा गांव मंजालीकलां में एक व्यक्ति के घर पर रेड कर 10 पेटी शराब बरामद की है

खन्ना : पुलिस जिला खन्ना की पुलिस द्वारा गांव मंजालीकलां में एक व्यक्ति के घर पर रेड कर 10 पेटी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के ए.एस.आई. बलदेव राज को मुखबिर ने सूचना दी के गांव मजाली कला के रहने वाले मनप्रीत सिंह अपने घर में शराब बेचता है तो समराला पुलिस द्वारा गांव मजाली कला में आरोपी मनप्रीत सिंह के घर रेड की तो आरोपी के पास से 10 पेटी शराब नैना मारका व्हिस्की बरामद हुई।

आरोपी पर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समराला पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. भिंडर खंगूड़ा का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है के यह शराब कहां से लाकर कहां बेचता था और कितनी देर से यह काम कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!