बेअंत परिवार ने अपनी राजनीतिक सोच व पहुंच का एक बार फिर मनवाया लोहा

Edited By Vatika,Updated: 12 Dec, 2019 01:16 PM

former chief minister late beant singh

पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह का परिवार पिछले कई दशकों से पंजाब ही नहीं बल्कि पुरे देश में अपनी दूर अंदेशी राजनीतिक सोच और ऊंची पहुंच के लिए जाना जाता है।

खन्ना (कमल): पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बेअंत सिंह का परिवार पिछले कई दशकों से पंजाब ही नहीं बल्कि पुरे देश में अपनी दूर अंदेशी राजनीतिक सोच और ऊंची पहुंच के लिए जाना जाता है। इसी आज उक्त परिवार ने राजनीतिक सोच व पहुंच का एक बार फिर लोहा मनवाते हुए अपने अति करीबी सीनियर कांग्रेसी नेता यादविंद्र सिंह जंडाली को जिला परिषद लुधियाना का चेयरमैन बनवाया है, जिसकी गूंज पूरे पंजाब के राजनीतिक गल्यारों में पडऩे लगीं हैं।

आज कैबिनेट मंत्री सुखबिन्द्र सिंह सुखसरकारिया और भारत भूषण आशु के नेतृत्व में जिला परिषद लुधियाना के चेयरमैन और वायस चेयरमैन की चुनाव हुई। जिसमें सारे जिले के विधायक और कांग्रेस पार्टी के साथ संबंधित हलका इंचार्ज मौजूद थे। इस दौरान सर्वसम्मति के साथ हाथ खड़े करके पायल से बेअंत सिंह परिवार के अति करीबी समझे जाते यादविन्द्र सिंह जंडाली को जिला परिषद का चेयरमैन चुना गया, जबकि जगराओं हलके से परमजीत कौर को वायस चेयरमैन चुना गया। चेयरमैन चुने जाने उपरांत यादविन्द्र जंडाली ने कहा कि उसकी तरफ से पूरे जिले के गांवों के विकास के लिए दिन-रात एक कर दिया जाएगा। जो कांग्रेस पार्टी की हाईकमान की तरफ से उनमें विश्वास प्रकटाया गया है उस पर वह खरा उतरेंगे। 

इस मौके जंडाली की तरफ से जहां मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और जिला लुधियाना के सभी कांग्रेसी विधायकों और हलका इंचार्जों का धन्यवाद किया गया, वहीं स्व. बेअंत सिंह के परिवार का भी तहेदिल से धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि बेअंत सिंह परिवार की तरफ से आज एक छोटे से वर्कर को इतना बड़ा सम्मान बक्शा गया है। जिसको वह कभी भी भुला नहीं सेकेंगे। इस मौके विधायक गुरकीरत सिंह खन्ना, अमरीक सिंह ढिल्लों समराला, लखवीर सिंह लक्खा पायल, कुलदीप सिंह वैद्य गिल्लांं, हलका इंचार्ज कैप्टन सन्दीप सिंह संधू, मलकीत सिंह दाखा जगरावां, सतविंद्र बिट्टी साहनेवाल और सीनियर कांग्रेसी नेता कृष्ण कुमार बावा, कौंसिल प्रधान बंत सिंह दुबरजी, परमजीत सिंह घवद्दी और मेजर सिंह भैणी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और वर्कर मौजूद थे।    

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!