अनाज मंडी में खड़े ट्रक में हार्ट अटैक से ड्राइवर की मौत

Edited By Vatika,Updated: 27 Feb, 2020 09:58 AM

driver dies due to heart attack in truck parked in grain market

खन्ना की अनाज मंडी में एक ट्रक चालक गुरजोत सिंह की मौत हो गई। मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है,

खन्ना: खन्ना की अनाज मंडी में एक ट्रक चालक गुरजोत सिंह की मौत हो गई। मौत हार्ट अटैक के कारण बताई जा रही है, जबकि असली कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा। 

मृतक के भाई सुखजोत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार उसका भाई गुरजोत सिंह ट्रक चालक था। मंगलवार रात वह घर नहीं आया और अपने ट्रक में ही सो गया। आज सुबह किसी ने घर आ कर गुरजोत की मौत की खबर दी। घटना की सूचना थाना सिटी-1 को दी गई। थाना सिटी-1 से सहायक थानेदार जगजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी समेत पहुंचे और मृतक का शव खन्ना के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा वारिसों के हवाले कर दिया। मौत का कारण हर्ट अटैक बताया जा रहा है।
 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!