महिंद्रा जीप के ऊपर चढ़ा कंटेनर, बाल-बाल बचे चालक

Edited By Vatika,Updated: 17 Oct, 2019 12:20 PM

accident

शहर के जी.टी. रोड पर यू.के. पैलेस के सामने महिंद्रा जीप के ऊपर कंटेनर चढऩे से जहां जीप पुर्जा-पुर्जा होकर कई हिस्सों में बंट गई, जिसे देखकर हर कोई यही पूछ रहा था

खन्ना: शहर के जी.टी. रोड पर यू.के. पैलेस के सामने महिंद्रा जीप के ऊपर कंटेनर चढऩे से जहां जीप पुर्जा-पुर्जा होकर कई हिस्सों में बंट गई, जिसे देखकर हर कोई यही पूछ रहा था कि चालक तो बचा नहीं होगा। वहीं इस हादसे में गनीमत रही कि दोनों वाहनों के चालक बच गए।
PunjabKesari
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसविंदर सिंह निवासी भादसों महिंद्रा जीप में कंबाइनों के स्पेयर पार्ट लेकर लुधियाना से मंडी गोबिंदगढ़ की तरफ आ रहा था कि यू.के. पैलेस के पास गाडिय़ों की ढोआ-ढुलाई करने वाला कंटेनर बेकाबू होकर जीप के ऊपर जा चढ़ा, जिससे जीप कई हिस्सों में बंट गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बाल-बाल बच गए। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। 


बिजली की तारों से बड़ा नुक्सान होने से टला 
वहीं इस हादसे के दौरान जी.टी. रोड से निकल रही बिजली की तारें टूटने से बड़ा नुक्सान होने से टल गया। हाईवोल्टेज तारें टूटकर जमीन पर गिर गईं। बचाव रहा कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। इसकी सूचना बिजली महकमे तथा नैशनल हाईवे वालों को दे दी गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!