टिप्पर व बाइक की टक्कर में एक की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 14 Jan, 2020 01:12 PM

one died in tipper and bike collision

गांव जाती के पास टिप्पर व बाइक के बीच भीषण टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई।

कपूरथला(महाजन): गांव जाती के पास टिप्पर व बाइक के बीच भीषण टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। घटना संबंधी थाना ढिलवां की पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कपूरथला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। 

जानकारी के अनुसार थाना ढिलवां के ए.एस.आई. दलबीर सिंह ने बताया कि गांव संगोजला में करीब 11 बजे एक टिप्पर सुर्खपुर की ओर जा रहा था। गांव संगोजला के पास गन्ने वाली ट्राली को ओवरटेक करते समय टिप्पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और आगे से आ रही बाइक के साथ टकरा गया। बाइक को सुखचैन सिंह (25) निवासी गांव कमालपुर जिला पटियाला चला रहा था। टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल थाना ढिलवां की पुलिस ने टिप्पर चालक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!