खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराया मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Feb, 2020 12:53 PM

motorcycle collided with tractor trolley youth died

कपूरथला नकोदर मार्ग पर मोटरसाइकिल पर जा रहे 2 युवकों की सड़क में खड़ी ट्राली के साथ जोरदार टक्कर हो गई।

कपूरथला(भूषण): कपूरथला नकोदर मार्ग पर मोटरसाइकिल पर जा रहे 2 युवकों की सड़क में खड़ी ट्राली के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान जहां एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे युवक को गंभीर चोटें आई जिसे जालंधर रैफर कर दिया गया। थाना कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने इस मामले को लेकर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। 

बलविंद्र सिंह पुत्र लाल चंद निवासी गांव कुलारा थाना शाहकोट जिला जालंधर ने थाना सदर कपूरथला की पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह अपने भतीजे रवि पुत्र अवतार चंद व उसके दोस्त मनदीप सिंह पुत्र नरिंद्र सिंह निवासी गांव तलवंडी माधो जो कि उसके भतीजे रवि को मिलने के लिए घर आया हुआ था। इस दौरान जब वह अपने-अपने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर घरेलू काम के लिए काला संघिया की ओर आए थे। वापसी दौरान जब वह अपने गांव की ओर जा रहे थे तो शाम करीब 6.30 बजे सड़क के किनारे एक ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। अंधेरा होने के कारण उसके भतीजे के दोस्त मनदीप सिंह को पता नहीं चला तथा मोटरसाइकिल की ट्राली के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान मनदीप सिंह के पीछे बैठे उसके भतीजे रवि कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई तथा उसका दोस्त मनदीप सिंह गंभीर घायल हो गया। 

बाद में उसे पता चला कि इस ट्रैक्टर-ट्राली को एक प्रवासी मजदूर हैप्पी शर्मा जो कि मंडेर दोना में नौकरी करता है, ने खड़ा किया था तथा हादसा देखकर उक्त आरोपी हैप्पी शर्मा मौके से भाग निकला। इस दौरान रवि कुमार को ड्यूटी पर तैनात डाक्टरों ने मृतक करार कर दिया तथा रवि कुमार के दोस्त मनदीप सिंह की हालत गंभीर होने के कारण उसे जालंधर के लिए रैफर कर दिया। थाना सदर कपूरथला के एस.एच.ओ. इंस्पैक्टर गुरदयाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर मृतक रवि कुमार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कपूरथला भेज दिया। वहीं आरोपी हैप्पी शर्मा की तलाश जारी है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!