मलेशिया भेजने के नाम पर की लाखों रुपए की ठगी, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Oct, 2022 11:20 AM

fraud in the name of sending malaysia case registered

विदेश भेजने के नाम पर मासूम भोले भाले लोगों से रोजाना नए-नए तरीके अपनाकर लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं

फगवाड़ा (जलोटा): विदेश भेजने के नाम पर मासूम भोले भाले लोगों से रोजाना नए-नए तरीके अपनाकर लाखों रुपए ठगे जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि पुलिस पिछले लंबे समय से ऐसे जालसाजों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी कर रही है और जिले के विभिन्न पुलिस थानों में धोखाधड़ी के असंख्य मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं, लेकिन इन पुलिस एफ.आई.आर. दर्ज होने के बाद भी शातिर ठग अपनी धोखाधड़ी की गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं और लगातार मासूम लोगों को फंसाकर ठग रहे हैं।

इसी क्रम में अब मलेशिया भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला फिर सामने आया है जहां शातिर ठग ने पीड़ित परिवार से लाखों रुपए प्राप्त किए लेकिन उसे दूसरे देश भेज दिया और जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि जिस व्यक्ति से आरोपी ठग ने लाखों रुपए ठगे थे उसे असल में फर्जी वीजा दिया गया था।

इस संबंध में पीड़ित की पत्नी मंदीप कौर निवासी ढ़ाहा जिला शहीद भगत सिंह नगर ने पुलिस थाना सिटी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पति को मलेशिया भेजने के नाम पर आरोपी ठग रोशन लाल पुत्र राम आसरा निवासी नानक पिंडी थाना शमशेर खास जिला जालंधर ने फर्जी मलेशियाई वीजा प्रदान किया है।

जब उसे इस बात का पता चला तो आरोपी ठग ने उसके पति को रूस भेजने के बहाने उसे दुबई भेज दिया। उससे करीब 2,90,000 रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने मनदीप कौर पत्नी बलजिंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी रोशन लाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!