अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Edited By swetha,Updated: 08 Feb, 2020 04:24 PM

1 died in accident

गांव नडाली में पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया

कपूरथला(महाजन): गांव नडाली में पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया और शव को कपूरथला के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव को वारिसों के हवाले कर दिया। 

प्राप्त विवरण के अनुसार थाना बेगोवाल के ए.एस.आई. बलविंद्र सिंह ने बताया कि वीरवार की देर रात प्यारा सिंह पुत्र बूटा सिंह निवासी गांव नडाली, जो सड़क के किनारे पैदल घर जा रहा था, को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। इस कारण प्यारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!