अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहा तस्कर काबू

Edited By Vaneet,Updated: 05 Jun, 2020 11:08 AM

smuggler going to supply illegal liquor

अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहे तस्कर को जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. अमनदी...

 जालंधर(महेश): अवैध शराब की सप्लाई देने जा रहे तस्कर को जंडियाला पुलिस चौकी के प्रभारी एस.आई. अमनदीप सिंह के नेतृत्व में उसकी मंजिल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में दबोच लिया। उससे प्लास्टिक की कैनी में डाली हुई 12 बोतले अवैध शराब बरामद हुई है। 

थाना सदर के प्रभारी ने बताया कि जंडियाला चौकी की पुलिस पार्टी ने नहर पुली सरहाली पर नाकाबंदी की हुई थी। पैदल आ रहे पुरुषोत्तम उर्फ लाडी पुत्र जगदीश राम निवासी गांव लखनपाल ने जैसे ही पुलिस पार्टी को देखा तो वहां से खिसकने की कोशिश की लेकिन नाके पर खड़े मुलाजिम उसे पकडऩे में कामयाब हो गए। उसके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि पहले भी उसके खिलाफ केस दर्ज हैं, जिनमें वह जेल भी जा चुका है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!