काला बकरा व भोगपुर सर्कल-2 के सभी ठेके सील, जानें क्यों

Edited By Vaneet,Updated: 17 Aug, 2019 05:02 PM

sealing liquor contracts kala bakra and bhogpur circle 2 sealed

आबकारी व कर विभाग जालंधर के मोबाइल विंग की तरफ से बीते दिनों काला बकरा ...

भोगपुर(सूरी): आबकारी व कर विभाग जालंधर के मोबाइल विंग की तरफ से बीते दिनों काला बकरा और भोगपुर सर्कल-2 के ठेकों की गई अचानक चैकिंग के बाद दोनों सर्कलों के सभी ठेके तीन दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। आबकारी विभाग की इस कार्यवाही के सम्बन्ध में ईटीओ नवजोत भारती ने बताया है कि इस कार्यवाही के आदेश डीटीसी ने जारी किए हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि आबकारी विंग जालंधर के मोबाइल विंग की तरफ से अलग-अलग तौर पर काला बकरा और भोगपुर सर्कल-2 के ठेकों की चैकिंग की गई थी। इस चैकिंग दौरान विभाग को इन दोनों सर्कलों के ठेकों में कुछ कमियां मिली थी जिस कारण विभाग ने काला बकरा और भोगपुर 2 के शराब के सभी ठेके तारीख 16 अगस्त से 19 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के चलते दोनों सर्कलों के शराब के सभी ठेके सील कर दिए गए हैं। यह सभी ठेके 20 अगस्त सुबह खोले जाएंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!