बोर्न लीडर हैं सौरव गांगुली : हरभजन सिंह

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Oct, 2019 10:31 AM

saurav ganguly is born leader harbhajan singh

टॉलीवुड में जल्द दिखेंगे हरभजन सिंह

जालंधर(कमलेश): मॉडल टाऊन में स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि सौरव गांगुली एक बोर्न लीडर हैं। गांगुली के बी.सी.सी.आई. अध्यक्ष बनने से टीम इंडिया को अवश्य ही कई फायदे होंगे। गांगुली ने उस समय क्रिकेट में लोगों का विश्वास जगाया था जब मैच फिक्सिंग की घटना के बाद लोगों का क्रिकेट से विश्वास उठने लगा था। भारत से बाहर टीम को लगातार जीत दिलाकर गांगुली ने फिर से लोगों को क्रिकेट के प्रति आकर्षित कर दिया था और यह साबित किया था कि कुछ लोग गेम को खराब कर सकते हैं तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लोगों में गेम को प्रसिद्ध करते हैं। गांगुली के लेगेसी छोड़ने के बाद धोनी ने भी उसे बहुत अच्छे तरीके से आगे चलाया था और अब विराट कोहली भी उसी लेगेसी को बेहतरीन ढंग से आगे ले जा रहे हैं। 

मीडिया द्वारा रोहित शर्मा के बैटिंग ऑर्डर को ऊपर ले जाने के प्रश्न पर हरभजन ने कहा कि रोहित एक अच्छा बैट्समैन है पहले मैनेजमैंट की सोच थी कि रोहित को मिडल ऑर्डर में खिलाया जाए। सौरव गांगुली और सुनील गावस्कर की प्रयासों से ही रोहित का बैटिंग ऑर्डर चेंज किया गया। रोहित एक मैच विनिंग प्लायर हैं। भारत-बंगलादेश की क्रिकेट सीरीज पर बोलते हुए हरभजन ने कहा कि बंगलादेश के मुकाबले भारत एक स्ट्रांग टीम है और अवश्य ही बंगलादेश के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बेहतरीन रहेगा।

पंजाब में बढ़ते नशे के सवाल पर हरभजन ने कहा कि जब तक पंजाब में ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा नहीं किए जाते तब तक नशे की समस्या को दूर करना मुश्किल है। पंजाब में इंडस्ट्रीज को लाना होगा। आज पंजाब में रोजगार के मौके न होने के चलते पंजाब का युवा कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यू.के. की तरफ रुख कर रहा है। हरभजन ने बताया कि वह जल्द ही टॉलीवुड की एक मूवी में दिखेंगे हालांकि उन्होंने अपने रोल को सीक्रेट ही रखा।

मेहनत से हो सकती है राहुल शर्मा की टीम में वापसी
स्टोर के उद्घाटन में क्रिकेटर राहुल शर्मा भी पहुंचे थे जब मीडिया ने हरभजन से राहुल की टीम इंडिया में वापसी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेहनत ही एक ऐसा जरिया है जिससे राहुल की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। उन्होंने कहा कि राहुल को वह अपनी क्रिकेट एकैडमी में प्रैक्टिस के लिए भी आमंत्रित करते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!