फैक्टरियों द्वारा फैलाई जाती गंदगी से स्टार पैराडाइज कालोनी के निवासी परेशान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 06 Dec, 2019 01:04 PM

residents upset due to filth spread by factories

होशियारपुर रोड पर स्थित पुडा अप्रूव्ड कालोनी स्टार पैराडाइज के निवासी इन दिनों काफी परेशान हैं।

जालंधर(खुराना): होशियारपुर रोड पर स्थित पुडा अप्रूव्ड कालोनी स्टार पैराडाइज के निवासी इन दिनों काफी परेशान हैं। उनकी परेशानी की असल वजह कालोनी की एक साइड पर स्थित 2-3 फैक्टरियां हैं जो अपना सारा प्रदूषित पानी और गंदगी इत्यादि कालोनी के प्लाटों में फैंक रही हैं।

कालोनी निवासी सुधीर चड्ढा, सुरिन्द्र, कुलदीप, जसबीर, हरभजन, रमेश व मोहन आदि ने बताया कि उन्होंने मंजूरशुदा कालोनी में महंगे भाव पर प्लाट खरीदे थे परंतु इसके बावजूद कालोनी की एक साइड पर स्थित फैक्टरियों से पूरी कालोनी को परेशानी हो रही है। फैक्टरियों में तेजाबी पानी का भी इस्तेमाल होता है जो सारा का सारा कालोनी की ओर बहा दिया जाता है। इसके लिए दीवार में छेद करके पाइप तक लगा दिए गए हैं। फैक्टरियों के पीछे गंदगी के बड़े-बड़े ढेर लगे हैं जिससे कीड़े-मकौड़े व मच्छर पैदा होते हैं तथा कालोनी में बीमारियों का कारण बन रहे हैं। उन्होंने निगम प्रशासन, मेयर तथा प्रदूषण विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि फैक्टरियों को रिहायशी कालोनी में गंदगी फैलाने से रोका जाए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!