नशे को रोकने में पूरी तरह से विफल है पंजाब सरकार: रमन

Edited By Vaneet,Updated: 25 Jun, 2019 09:59 PM

punjab government is completely unsuccessful in preventing drug addiction

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार ढाई साल के कार्यकाल दौरान नशीले पदार्थों के प्रसार पर रोक लगाने में विफल रही है।      ...

जालंधर: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने मंगलवार को कहा कि पंजाब सरकार ढाई साल के कार्यकाल दौरान नशीले पदार्थों के प्रसार पर रोक लगाने में विफल रही है।      

पब्बी ने कहा कि कांग्रेस पंजाब की जनता से झूठे वादे कर सत्ता हासिल की थी और ढाई साल बीत जाने के बाद भी कांग्रेस अपना कोई भी वादा पूरा ना कर सकी है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था छिन्न भिन्न हो चुकी है। लूटपाट, नशा तस्करी, बलात्कार, रिश्वतखोरी की वारदातों में बढौतरी हुई है। शरारती तत्वों में कानून का डर खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने गुटका साहिब की झूठी कसम खाई थी कि वह पंजाब से नशे को खत्म कर देंगे। लोग अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिए विदेश भेज रहे हैं। इसी कारण पंजाब के कई कॉलेज बंद होने की कगार पर हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!