जनता की जेब होगी ढीली, निगम भेजेगा 70 हजार कनैक्शनों को पानी के बिल

Edited By Sunita sarangal,Updated: 12 Aug, 2020 11:25 AM

municipal corporation will send water bills to 70 thousand connections

जिक्रयोग्य है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के कारण निगम उक्त कनैक्शनों को पानी के बिल नहीं भेज सका......

जालंधर(खुराना): नगर निगम के वाटर टैक्स विभाग ने अब लोगों को फ्लैट रेट पर पानी के बिल भेजने का फैसला किया है, जो आने वाले दिनों में जारी कर दिए जाएंगे।

जिक्रयोग्य है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान हुए लॉकडाउन के कारण निगम उक्त कनैक्शनों को पानी के बिल नहीं भेज सका था। जिनके घरों में वाटर मीटर लगे हुए हैं, वहां भी पानी के बिल मशीनों के जरिये मौके पर ही वसूले जाएंगे। इसके लिए टीमों को फील्ड में भेजा जाएगा। वाटर सप्लाई शाखा की इंचार्ज ज्वाइंट कमिश्नर मैडम अनायत ने निगम के सभी जोन दफ्तरों के अधीन आते वाटर कनैक्शनों की रिपोर्ट तलब कर ली है और वसूली प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!