दिल्ली व पंजाब के प्रदूषण में भारी कमी दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 28 Mar, 2020 08:54 AM

major reduction in pollution of delhi and punjab

कोरोना वायरस ने जहां पूरे देश में हाहाकार मचाई हुई है, वहीं एक मामले में कोरोना देश के लिए फायदेमंद भी साबित हुआ है। यह मामला प्रदूषण का है।

जालंधर(बुलंद): कोरोना वायरस ने जहां पूरे देश में हाहाकार मचाई हुई है, वहीं एक मामले में कोरोना देश के लिए फायदेमंद भी साबित हुआ है। यह मामला प्रदूषण का है।

कोरोना के कारण सारे देश में लॉकडाऊन है जिस कारण न तो वाहन चल पा रहे हैं और न ही फैक्टरियां-कारखाने चल रहे हैं जिसके चलते देश में प्रदूषण में भारी कमी दर्ज की जा रही है।  दिल्ली जैसे रा’य में जहां हर समय एयर क्वालिटी इंडैक्स 400 से 500 तक रहता है, वह आज महज 62 दर्ज किया गया।

पी.एम. 2.5 महज 61 तथा पी.एम. 10 सिर्फ 58 दर्ज हुआ है। बात जालंधर की करें तो यहां भी एयर क्वालिटी इंडैक्स महज 51 आ रहा है। यहां पी.एम. 2.5 महज 49 तथा पी.एम. 10 सिर्फ 51 पाया जा रहा है। मामले बारे वातावरण प्रेमियों का कहना है कि काश हमारे लोग इतने समझदार हों कि अपने वातावरण को लेकर गंभीर रहें और किसी महामारी के कारण ही वातावरण में प्रदूषण कम न हो बल्कि हमेशा ही देश में प्रदूषण कम रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!