ममता हुई शर्मसार, बस स्टेंड पर रोते बच्चे को छोड़ प्रेमी संग फ़रार हुई मां

Edited By swetha,Updated: 06 Apr, 2019 12:35 PM

डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे को जालंधर बस अड्डे पर छोड़ कर उसकी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लुधियाना वाले काऊंटर से मिले इस बच्चे को सिक्योरिटी गार्ड ने बस अड्डा पुलिस चौकी पहुंचाया। चौकी प्रभारी मदन सिंह उसे गांधी वनीता आश्रम ले गए और मामले की...

जालंधर(महेश): डेढ़ साल के एक मासूम बच्चे को जालंधर बस अड्डे पर छोड़ कर उसकी मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। लुधियाना वाले काऊंटर से मिले इस बच्चे को सिक्योरिटी गार्ड ने बस अड्डा पुलिस चौकी पहुंचाया। चौकी प्रभारी मदन सिंह उसे गांधी वनीता आश्रम ले गए और मामले की जांच शुरू की।

PunjabKesari

इस दौरान पता चला है कि बच्चा आबादगढ़ पठानकोट का रहने वाला है। उसके दादा ने फोन पर पुलिस को बताया कि उनकी बहू अपने बच्चे को लेकर 2 दिन पहले घर से भागी हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें शक है कि वह अपने बच्चे को बस अड्डे पर छोड़ जिला फिरोजपुर के गांव मल्लांवाली निवासी एक ट्रक ड्राइवर के साथ भाग गई है। बच्चे  का पिता विदेश में है। चौकी प्रभारी मदन सिंह ने कहा है कि पूरी जांच के बाद बच्चे को उसकी दादी के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मासूम बच्चे को बस अड्डे पर लावारिस हालत में छोड़ जाने वाली मां के खिलाफ भी बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगालने पर बच्चे की मां उसमें कैद पाई गई है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!