नशे के 360 टीकों समेत काली गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 14 Dec, 2019 08:54 AM

kali arrested with 360 drug addicts

ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह ने नशे के 360 टीकों समेत गढ़ा के फगवाड़ा मोहल्ला निवासी साहिल अटवाल उर्फ काली पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार किया है।

जालंधर(महेश): ए.सी.पी. सैंट्रल हरसिमरत सिंह छेतरा ने बताया कि दकोहा (नंगल शामा) पुलिस चौकी के प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह ने नशे के 360 टीकों समेत गढ़ा के फगवाड़ा मोहल्ला निवासी साहिल अटवाल उर्फ काली पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। 

छेतरा ने बताया कि एस.एच.ओ. रामा मंडी सुलक्खन सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सुरेन्द्रपाल सिंह व ए.एस.आई. भुपिन्द्र सिंह ने होशियारपुर जी.टी. रोड पर की गई नाकाबंदी के दौरान काली को पकड़ा है। उसके बारे में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि काली नशा बेचने का धंधा करता है, जिस पर पुलिस पार्टी ने उसे दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना रामा मंडी में केस दर्ज कर लिया गया है।

हरसिमरत सिंह ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपी काली पर थाना डिवीजन नं. 7 में लड़ाई-झगड़े के 2 केस दर्ज हैं। वह नशे के टीके कहां से लेकर आता था, की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। कल उसे माननीय अदालत में पेश किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!