मस्जिद-ए-कुबा खांबड़ा में 30 गरीब परिवारों में बांटे गए मुफ्त कंबल

Edited By Mohit,Updated: 18 Jan, 2020 09:50 PM

jalandhar hindi news

मस्जिद-ए-कुबा खांबड़ा में 30 गरीब परिवारों में आई.जी. पी.ए.पी.-एम.एफ. फारूकी  के हाथों कंबल बांटे।

जालंधर (मजहर): मस्जिद-ए-कुबा खांबड़ा में 30 गरीब परिवारों में आई.जी. पी.ए.पी.-एम.एफ. फारूकी  के हाथों कंबल बांटे। मस्जिद कुबा खांबड़ा इंतजामिया कमेटी के प्रधान, समाजसेवी मजहर आलम की ओर से मस्जिद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुस्लिम भाईचारे को संबोधित करते हुए आई.जी.एम.एफ. फारूकी ने कहा कि गरीब लोगों की खिदमत करना बड़ी इबादत का काम है। इससे इंसान के मन को शांति मिलती है। 

आई.जी.एम.एफ. फारूकी  ने कहा कि हजरत मोहम्मद साहिब दुनिया में शांति का पैगाम लेकर आए थे और उन्होंने समाज के गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करने की शिक्षा दी है। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीबों की मदद के लिए हर एक संस्थाओं को आगे आना चाहिए। मैं मस्जिद कुबा इंतजामिया कमेटी खासतौर पर पत्रकार मजहर आलम, जब्बार खान और अयूब जोहरी को मुबारकबाद देता हूं कि उन्होंने गरीबों के दर्द को समझते हुए कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया इसके लिए मैं मुबारकबाद पेश करता हूं।

इस मौके पर सीनियर कांग्रेसी लीडर कौंनसलर पति अमरीक बागरी, सुरेंद्र सिंह पूर्व प्रधान गुरुद्वारा सिंह सभा खांब्रा, पंजाब वक्फ बोर्ड टर्मिनल के खांबड़ा एडवोकेट नईम खान कांग्रेस लेबर सेल पंजाब के जनरल सेक्रेट्री अमजद अली खान, यूथ अकाली दल  प्रधान अयूब खान बूटा मंडी, सुखराज सिंह, जी. एस. गुरविंदर जमात ए सलमानी प्रधान  आकिब जावेद सलमानी कांग्रेस मैंनॉटी डिपार्टमेंट पंजाब के सेक्रेटरी अख्तर सलमानी, अब्दुल मन्नान, अलाउद्दीन चांद, काशिफ काजमी, हाजी जहीर, ईदगाह कैंट प्रधान सुलेमान , मोहम्मद यूसुफ, अरशद खान ठेकेदार, अली हुसैन सलमानी, नदीम सलमानी, शहजाद सलमानी, वारिस अली, इमाम जाकिर, रजाऐ मुस्तुफा, इमाम सुफियान, मौलाना अबू बकर, रजनीश शर्मा आदि मौजूद थे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!