बाइक सवार युवकों का कारनामा, एक्टिवा पर जा रही लड़की के साथ कर गए यह कांड

Edited By Kamini,Updated: 11 Oct, 2024 03:07 PM

girl robbed in jalandhar

महानगर में चोरी और लूट की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

जालंधर : महानगर में चोरी और लूट की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं। बेखौफ लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सोढल मंदिर नजदीक शिव नगर से सामने आया है, जहां बाइक सवार लुटेरों ने एक्टिवा पर जा रही लड़की को निशाना बनाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार सोढल मंदिर नजदीक शिव नगर में लुटेरों ने एक्टिवा पर सवार लड़की का मोबाइल फोन छीन लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। लड़की के पिता ने बताया कि उनकी बेटी रिधि घर के साथ वाली गली में चक्क लगाने गई थी, जैसे वह वापस आने के लिए मुड़ने लगी तभी बाइक पर आए लुटेरों ने उसकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है। पीड़ित लड़की का मोबाइल जेब में से थोड़ा निकला हुआ था, जिस कारण लुटेरें छीन फरार हो गए। 

घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 8 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए कुछ समय पहले उसे किस्तों पर मोबाइल फोन लेकर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!