कैंट में कपड़ा व्यापारी की 3 मंजिला दुकान में लगी भीषण आग

Edited By swetha,Updated: 14 Aug, 2019 10:28 AM

fire in cloth shop

जालंधर कैंट के वार्ड नं. 2 में पड़ते मोहल्ला नं.18 में रात 1.30 बजे के बाद श्री गणेश क्लाथ के नाम से मशहूर 3 मंजिला दुकान में भीषण आग लग गई।

जालंधर(महेश): जालंधर कैंट के वार्ड नं. 2 में पड़ते मोहल्ला नं.18 में रात 1.30 बजे के बाद श्री गणेश क्लाथ के नाम से मशहूर 3 मंजिला दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे दुकान में पड़ा लाखों का सामान ही जलकर राख नहीं हुआ बल्कि दुकान की इमारत को भी भारी नुक्सान पहुंचा। सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचा और दुकान को लगी भीषण आग देखकर हैरान रह गया।

वार्ड नं. 2 के पार्षद सुरेश कुमार भी वहां पहुंच गए। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तो पहुंच गईं लेकिन कपड़े की दुकान के आस-पास से निकलती केबल और टैलीफोन की तारों के कारण उन्हें घटना स्थल पर पहुंचने में काफी दिक्कत आई। आग पर फायर ब्रिगेड ने भारी मशक्कत से काबू पाया लेकिन तब तक दुकान का पूरा सामान आग की चपेट में आ चुका था। थाना कैंट की पुलिस भी वहां आकर जांच में जुट गई थी। आग लगने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है कि आग शार्ट सॢकट के कारण ही लगी है। क्षेत्रीय पार्षद ने कैंट बोर्ड प्रशासन से पीड़ित दुकानदार की हरसंभव मदद करने की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!