मंत्रियों व विधायकों को आबंटित क्षेत्रों में पड़ने वाली वोटों पर कांग्रेस की नजर

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2019 09:37 AM

congress votes in the allotted areas for by elections

उपचुनावों को लेकर जाखड़ ने अमरेन्द्र को सौंपी रिपोर्ट

जालंधर(धवन): पंजाब में 21 अक्तूबर को होने वाले 4 विधानसभा सीटों जलालाबाद, दाखा, फगवाड़ा व मुकेरियां के उपचुनाव को लेकर पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। 

बताया जाता है कि दोनों नेताओं की बैठक के दौरान विशेष रूप से जलालाबाद विधानसभा सीट को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है। जाखड़ ने मुख्यमंत्री को बताया कि कांग्रेस चारों विधानसभा सीटों में बेहतर स्थिति में है। कांग्रेसी हलकों ने बताया कि बैठक के समय पंजाब कांग्रेस मामलों की प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद थी। मुख्यमंत्री ने अपने वरिष्ठ मंत्रियों की ड्यूटियां चारों विधानसभा क्षेत्रों में लगाई हुई हैं परन्तु वरिष्ठ व विश्वासपात्र मंत्रियों को जलालाबाद में तैनात किया गया है, जिनमें कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू, मनप्रीत सिंह बादल, राणा सोढी व डा. साधु सिंह धर्मसोत आदि शामिल हैं। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी अभियान की जाखड़ स्वयं निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के पुत्र रणइंद्र सिंह ने भी कुछ दिनों से जलालाबाद में डेरा जमाया हुआ है। 

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा 24 अक्तूबर को आने वाले चुनावी नतीजों के बाद यह देखा जाएगा कि जिन मंत्रियों और विधायकों को संबंधित क्षेत्र सौंपे गए थे, वहां कांग्रेस को कितनी-कितनी वोटें मिली हैं। इसके आधार पर मंत्रियों का सियासी भविष्य भी भविष्य में तय होगा। फगवाड़ा विधानसभा सीट में उद्योग मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा की निगरानी में चुनावी अभियान चल रहा है तो मुकेरियां में कैबिनेट मंत्री ओ.पी. सोनी व मालवा से संबंधित अन्य मंत्रियों द्वारा चुनावी अभियान चलाया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!