शादी के 3 साल बाद विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 04:27 PM

commit suicide

गढ़ा के मोहल्ला कन्नेवाली में ससुराल वालों से परेशान विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जिसकी 8 माह की एक बच्ची भी है।

जालंधर (वरुण): गढ़ा के मोहल्ला कन्नेवाली में ससुराल वालों से परेशान विवाहिता द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जिसकी 8 माह की एक बच्ची भी है। 

जानकारी के अनुसार पूजा का विवाह 3 साल पहले हुआ था। पूजा की मां कौशल्या देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले पूजा को अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी परेशानी के कारण उसने खौफनाक कदम उठाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

वहीं थाना 7 की पुलिस ने मृतका पूजा की मां कौशल्या देवी के बयानों के आधार  पर पूजा के पति सुनील कुमार, सास जसपाल कौर और ससुर लाल चंद पर केस दर्ज करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!