डर्टी प्लान: प्रोफैसर को अपने जाल में फंसा कर 2.40 लाख रुपए ठग चुका है गोल्डी

Edited By swetha,Updated: 21 Jul, 2019 08:54 AM

bjp leader goldy

पैसे वाले लोगों को अपने घर में बुलाकर छेडख़ानी व दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर लाखों रुपए ठग चुके भाजपा नेता अश्वनी गोल्डी व उसके गिरोह का एक और कारनामा सामने आया है। इस गिरोह ने एक प्रोफैसर को अपने जाल में फंसा कर 2.40 लाख रुपए ठग लिए थे...

जालंधर(वरुण): पैसे वाले लोगों को अपने घर में बुलाकर छेडख़ानी व दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने की धमकी देकर लाखों रुपए ठग चुके भाजपा नेता अश्वनी गोल्डी व उसके गिरोह का एक और कारनामा सामने आया है। इस गिरोह ने एक प्रोफैसर को अपने जाल में फंसा कर 2.40 लाख रुपए ठग लिए थे जबकि इस रैकेट के डर से प्रोफैसर नौकरी छोड़कर वापस रुड़की चला गया था। बताया जा रहा है कि कुछ माह पहले ही प्रोफैसर का विवाह हुआ था। यह मामला 3 माह पुराना है। 

सूत्रों के मुताबिक अश्वनी गोल्डी ने अपने किसी करीबी के बेटे को एडमिशन दिलानी थी जिसके चलते प्रोफैसर उसके नैटवर्क में आया था। उसके बाद अश्वनी ने उस प्रोफैसर को अपने गिरोह की महिलाओं के हनी ट्रैप में फंसा कर अपने घर बुला लिया। जैसे ही प्रोफैसर घर में गया तो वहां रैकेट की महिला ने कपड़े उतार प्रोफैसर पर छेडख़ानी का आरोप लगा दिया। इसके बाद गिरोह के बाकी सदस्य पहुंचे और उन्होंने उससे मारपीट की थी।  इस दौरान प्रोफैसर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी और जब प्रोफैसर डर गया तो उससे 5 लाख रुपए की रकम मांगी गई। प्रोफैसर के पास 5 लाख रुपए तो नहीं थे लेकिन उसने किसी तरह 2.40 लाख रुपए देकर अपनी जान छुड़वाई। बताया जा रहा है कि इस ब्लैकमेलिंग के बाद प्रोफैसर ने नौकरी छोड़ दी और वापस अपने शहर रुड़की चला गया था। हालांकि प्रोफैसर ने अपना करियर व इज्जत बचाने के लिए पुलिस में शिकायत नहीं दी थी। 

उधर इस रैकेट की पकड़ी गई महिलाएं गंगा व डिंपल को पुलिस ने 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। महिलाओं से ठगी कर वसूले गए पैसों की रिकवरी की जानी है। पुलिस का कहना है कि इस केस में नामजद भाजपा के बी.सी. सैल के महासचिव अश्वनी गोल्डी, कांग्रेसी नेता अश्वनी राजू, सालोनी, प्रिया, सपना व अन्यों की तलाश में रेड की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  इंस्पैक्टर सुखजीत सिंह ने कहा कि फिलहाल उनके पास ब्लैकमेल किए गए बैंक मैनेजर के अलावा किसी और की शिकायत नहीं आई है।  बता दें कि इस रैकेट का खुलासा बैंक मैनेजर की शिकायत पर हुआ था। मैनेजर ने आरोप लगाया था कि प्रिया नाम की महिला ने होम लोन लेने के बहाने घर बुलाया और बाद में ब्लैकमेल कर उसकीमूवी बनाई गई तथा 15 लाख रुपए की मांग की। मैनेजर ने 7.10 लाख रुपए देकर अपनी जान छुड़ाई थी।

भाजपा नेता की पत्नी नहीं प्रेमिका निकली गिरफ्तार हुई गंगा
भाजपा नेता अश्वनी गोल्डी ठग ही नहीं बल्कि रंगीला भी निकला। गंगा नाम की महिला जो उसकी पत्नी बताई जा रही थी वह प्रेमिका निकली है। बताया जा रहा है कि इस बात का गोल्डी की पत्नी को भी पता लग गया था। यह खुलासा खुद अश्वनी गोल्डी के रिश्तेदार ने किया है। हालांकि पुलिस ने पहले गंगा को अश्वनी गोल्डी की पत्नी बताया था।

गोल्डी को किया निलम्बित : रमन पब्बी
 आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने पर शनिवार को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार हुए अश्विनी बब्बर गोल्डी को भाजपा ने पार्टी से निलम्बित कर दिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक से विचार-विमर्श कर उनके निर्देशानुसार भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष रमन पब्बी ने वार्ड नंबर 58 से भाजपा की सीट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके अश्विनी बब्बर गोल्डी को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर तुरंत प्रभाव से पार्टी के बी.सी. मोर्चा के महासचिव के पद से पद मुक्त करते हुए सभी तरह की जिम्मेदारी और सदस्यता से निलंबित कर दिया है। पब्बी ने कहा कि भाजपा लोगों की सुरक्षा और उनके हितों का ध्यान रखने वाली पार्टी है इसमें असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोई स्थान नहीं है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!