संजय गांधी नगर के निकट पड़ती नहर की पुली के नीचे मिला भ्रूण

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Dec, 2019 10:01 AM

baby fetus found

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और खबर सामने आई है। संजय गांधी नगर के पास पड़ती नहर की पुली के नीचे भ्रूण मिला है।

जालंधर(वरुण, कमलेश): इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक और खबर सामने आई है। संजय गांधी नगर के पास पड़ती नहर की पुली के नीचे भ्रूण मिला है। सूचना मिलते ही मौके पर थाना-1 की पुलिस पहुंची लेकिन इलाका थाना-8 का होने के चलते थाना-8 की पुलिस को सूचित किया गया। सूत्रों का कहना है कि शुक्रवार शाम को ही कुछ बच्चों ने भ्रूण को देखा था और इलाके में यह बात आग की तरह फैल गई थी। लेकिन पुलिस को सूचना शनिवार सुबह ही मिली। थाना-8 की पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सी.सी.टी.वी. खंगाले जा रहे हैं। 

मौके पर एकत्रित हुए आसपास के लोगों का कहना था कि अवश्य ही अबॉर्शन करा कर भ्रूण को पुली के नीचे फैंका गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अबॉर्शन के पीछे किसी नर्सिंग होम का हाथ तो नहीं। पुलिस का कहना है कि अगर मामले में ऐसी कोई संलिप्तता पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जालंधर में भ्रूण मिलना कोई नई बात नहीं है। पहले भी पुलिस इस प्रकार के मामलों की जांच कर रही है। आने वाला समय ही बताएगा कि पुलिस इस मामले में कोई सुराग जुटा पाने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!