180 नशीली गोलियों सहित 2 काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 02 Dec, 2019 03:45 PM

arrested with drug pills

सदर पुलिस ने 2 युवकों को 180 नशीली गोलियों सहित काबू किया है।

नकोदर(रजनीश): सदर पुलिस ने 2 युवकों को 180 नशीली गोलियों सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

सदर थाना के प्रभारी सिकंदर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. मनजीत सिंह ने टी-प्वाइंट गांव हुसैनाबाद के पास एक युवक को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उससे 90 नशे वाली गोलियां बरामद हुईं। काबू किए गए युवक की पहचान हरमिंद्र सिंह उर्फ लल्ली पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी पत्ती तक्खर गांव शंकर थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है।

एक अन्य मामले में एस.आई. इंद्रजीत सिंह ने गांव टाहली पुली के पास पैदल आ रहे एक युवक से 90 नशे वाली गोलियां बरामद की हैं। काबू किए गए युवक की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बिंदा पुत्र निर्मल सिंह निवासी पत्ती तक्खर गांव शंकर थाना सदर नकोदर के रूप में हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!