ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने की रात के नाकों की चैकिंग

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Nov, 2019 12:36 PM

acps night checking

मुलाजिमों को दिए दिशा-निर्देश

जालंधर(महेश): ए.सी.पी. जालंधर कैंट मेजर सिंह ढड्डा ने बुधवार रात को जालंधर कैंट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर लगे हुए नाकों की चैकिंग की। उन्होंने नैशनल हाईवे पर स्थित परागपुर पुलिस चौकी के बाहर चौकी प्रभारी नरेन्द्र मोहन के नेतृत्व में लगे हुए नाके पर पहुंच कर खुद भी कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और अपनी मौजूदगी में कई वाहनों की तलाशी भी करवाई।

उन्होंने नरेन्द्र मोहन की ड्यूटी से प्रभावित होकर उनकी सराहना भी की। साथ में ही ए.सी.पी. मेजर सिंह ढड्डा ने पुलिस मुलाजिमों से कहा कि वे शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखें और कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी शख्स से ढील न बरती जाए। इसी तरह मेजर सिंह थाना सदर के क्षेत्र में भी पहुंचे और नाकों पर तैनात मुलाजिमों को चैक किया। उन्होंने कहा कि रात के नाकों की ड्यूटी में किसी भी मुलाजिम की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह आगे भी इस चैकिंग अभियान को जारी रखेंगे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!