195 पेटी अवैध शराब सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 20 Sep, 2019 06:46 PM

3 smuggler arrested with liquor

स्पेशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम ने 195 पेटी अवैध शराब सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जालंधर (ज्योति): स्पेशल ऑपरेशन यूनिट कमिश्नरेट जालंधर की पुलिस टीम ने 195 पेटी अवैध शराब सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए तस्करों की पहचान बलविन्दर सिंह पुत्र परगट सिंह वासी करतारपुर, हरजिन्दर सिंह पुत्र चन्नन सिंह वासी नकोदर और रजिन्दर कुमार उर्फ पिंद्री वासी काजी मंडी के रुप में हुई है। 

जानकारी अनुसार हरजिन्दर सिंह को 131 पेटी शराब और बलैरो कंटेनर सहित काबू किया। बलविन्दर सिंह से 59 पेटी शराब बरामद की गई और रजिन्दर कुमार से 5 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!