3 किलो 600 ग्राम अफीम सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Edited By Mohit,Updated: 11 Sep, 2019 06:06 PM

2 smuggler arrested

थाना गोराया जिला जालंधर (देहाती) की पुलिस ने 3 किलो 600 ग्राम अफीम सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जालंधर (शौरी): थाना गोराया जिला जालंधर (देहाती) की पुलिस ने 3 किलो 600 ग्राम अफीम सहित दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह पुत्र तेजा सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र रवेल सिंह निवासी अमृतसर को रुप में हुई है। 

जानकारी अनुसार थाना गोराया की पुलिस ने जीटी रोड पर नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान एक कार को जब पुलिस द्वारा रोकने की कोशिश की गई तो उक्त कार चालक ने गाड़ी भगा ली। बाद में जब पुलिस ने उक्त कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से 3 किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!