गांव राजपुर में 16 कौव्वों की मौत

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2020 10:38 AM

16 crows died in village rajpur

ब्लाक भोगपुर के गांव राजपुर सरकारी माध्यमिक स्कूल में संदिग्ध हालत में 16 कौव्वे मरे हुए मिले हैं।

भोगपुर(सूरी): ब्लाक भोगपुर के गांव राजपुर सरकारी माध्यमिक स्कूल में संदिग्ध हालत में 16 कौव्वे मरे हुए मिले हैं। गांव के सरपंच रेशम लाल ने बताया कि गांव राजपुर के स्कूल में कुछ कौव्वे मरे पड़े थे। सरपंच ने तुरंत इसकी सूचना सरकारी अस्पताल काला बकरा और जंगली जीव विभाग को दी।

सेहत विभाग और जंगली विभाग की टीमों ने स्कूल में मरे पड़े कौव्वों के खून के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। कोरोना के चलते कौव्वों की मौत कारण इलाकों के लोगों में भय का माहौल : गांव राजपुर 16 कौव्वों की मौत के बाद लोगों में भय का माहौल पाया जा रहा है। लोग कौव्वों की मौत को कोरोना वायरस के साथ जोड़ कर देख रहे हैं। अचानक कौव्वों की मौत हो जाने की सूचना मिलने के बाद खुफिया विभाग, सेहत विभाग और जंगली जीव विभाग ने संज्ञान लिया है। यदि इन कौव्वों की मौत का कारण किसी वायरस से संबंधित पाया जाता है तो इलाके के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!