पुराने रेलवे रोड पर 15 जमातियों को लिया हिरासत में, आइसोलेशन में भेजे!

Edited By Vatika,Updated: 09 Apr, 2020 09:57 AM

15 deposited in custody on old railway road sent in isolation

पुरानी रेलवे रोड पर स्थित एक मस्जिद में उस समय सनसनी फैल गई जब सिविल अस्पताल व पुलिस की एक टीम द्वारा करीब 15 तथाकथित तब्लीगी जमाति

जालंधर(मृदुल): पुरानी रेलवे रोड पर स्थित एक मस्जिद में उस समय सनसनी फैल गई जब सिविल अस्पताल व पुलिस की एक टीम द्वारा करीब 15 तथाकथित तब्लीगी जमातियों को हिरासत में लेकर ब्लड सैम्पल लिए गए। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ व्यक्ति मुंबई व गुजरात से आए हुए बताए जा रहे हैं। 

सूत्रों के मुताबिक पुलिस व हैल्थ विभाग की टीम एम्बुलैंस लेकर मस्जिद में आई थी। जहां छुपे तथाकथित तब्लीगियों को साथ ले गई, जिन्हें बाद में सिविल अस्पताल ले जाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। इस संबंध में ए.सी.पी. जसविंद्र खैहरा व एस.एच.ओ. रूपिंद्र सिंह का कहना है कि इन व्यक्तियों की जांच के बाद कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल उक्त इलाका सील कर दिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!