चोरों ने एन.आर.आई. के घर को बनाया निशाना, उड़ाया लाखों का माल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Aug, 2022 04:50 PM

thieves nri his house was targeted

वार्ड नंबर 4 मोहल्ला गोबिंद नगर दारापुर बाईपास पर एक एन.आर.आई. के घर से चोर करीब 6 हजार कनाडाई डॉलर लेकर फरार हो गए। एन.आर.आई. अजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार, भाई, पिता अमरीका में रहते हैं।

टांडा उड़मुड़ (पंडित, मोमी): वार्ड नंबर 4 मोहल्ला गोबिंद नगर दारापुर बाईपास पर एक एन.आर.आई. के घर से चोर करीब 6 हजार कनाडाई डॉलर लेकर फरार हो गए। एन.आर.आई. अजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार, भाई, पिता अमरीका में रहते हैं। वह कनाडा का रहने वाला है और वह लंबे समय बाद अकेले पंजाब आया है। सोमवार की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी बुआ से मिलने गया और शाम करीब 6 बजे वापस आया तो देखा घर का ताला टूटा हुआ था और चोरी हो चुकी थी। घर के अंदर उनकी अलमारी में रखे 6000 कनाडाई डॉलर गायब थे। पासपोर्ट समेत अन्य सामान घर में बिखरा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही टांडा पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!